एफआईआर लिखने 70 हजार की डिमांड 

जबलपुर। एक्सीडेंट के मामले में एफआईआर लिखने के लिए 70 हजार रूपए की डिमांड किए जाने के गंभीर आरोप लगाते हुए पीडि़त ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर शिकायत की है। साथ ही थाना प्रभारी और एएसआई पर गंभीर आरोप लगाये है।

पीडि़त सूरज लोधी पिता शिव कुमार लोधी 25 वर्ष निवासी जय प्रकाश वार्ड पनागर ने शिकायत में बताया कि 17 मई को कुशनेर के पास सडक़ दुर्घटना हो गयी थी जिस पर पुलिस थाना पनागर ने कार अर्टिका जप्त कर ली थी, एफआईआर लिखने के लिए 70 हजार रूपये की मांग थाना प्रभारी पाटकर एवं एएसआई स्वदेश गुप्ता ने की थी। 30 हजार रूपये उन्हें दे दिए हैं, वे लोग 40 हजार रूपये की मांग की न देने पर झूठे केस और जान से मरवाने की धमकी दी है।

Next Post

दो कब्रिस्तानों में पांच कब्रों से छेड़छाड़, तांत्रिक क्रिया का अंदेशा

Tue May 20 , 2025
खंडवा। शहर और पास के गांव वाले दो कब्रिस्तान में पांच कब्रों से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। यह कब्रें ताजी हैं, मतलब एक सप्ताह के अंदर शवों को दफन किया गया था। छेड़छाड़ क्यों हुई? इस मामले में पुलिस और प्रशासन के बड़े अधिकारी मौके पर पहुंच कर […]

You May Like

मनोरंजन