दो कब्रिस्तानों में पांच कब्रों से छेड़छाड़, तांत्रिक क्रिया का अंदेशा

खंडवा। शहर और पास के गांव वाले दो कब्रिस्तान में पांच कब्रों से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। यह कब्रें ताजी हैं, मतलब एक सप्ताह के अंदर शवों को दफन किया गया था। छेड़छाड़ क्यों हुई? इस मामले में पुलिस और प्रशासन के बड़े अधिकारी मौके पर पहुंच कर जांच कर आए हैं।

खंडवा स्थित बड़ा कब्रिस्तान में महिलाओं की कब्रों के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। पास के सिहाड़ा कब्रिस्तान में भी कब्रों से छेड़छाड़ हुई है। बाद में कब्रों को वापस ठीक कर दिया गया है।

सभी कब्रें व्यवस्थित की गईं!

परिजन का आरोप है कि खंडवा में तीन कब्रें उम्रदराज महिलाओं की हैं, जो इसी शुक्रवार दफनाई गई हैं। सभी कब्रों को पैरों की तरफ से फर्शी हटाकर खोली गई थीं। कुछ परिजनों के द्वारा तांत्रिक क्रिया किए जाने की भी आशंका जताई जा रही है।

पुलिस व प्रशासन दोनों मौके पर

मामले की जानकारी लगते ही खंडवा सीएसपी, एसडीएम, तहसीलदार सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल और मुस्लिम समाज के लोग कब्रिस्तान पहुंचे। जहां कोतवाली थाना पुलिस मामले की जांच में जुट गई है ।

सामान्य व्यक्ति को ये जानकारी नहीं होती

बता दें कि, कब्रिस्तान में सामान्यतः आम आदमी की आवाजाही नहीं रहती हैं। कब्र किसकी हैं, इसकी जानकारी केवल उसके परिजन को या कब्र खोदने वाले को ही रहती है। किसी अन्य व्यक्ति का कब्रों के बारे में जानकारी जुटा पाना मुश्किल रहता है।

रात का लगता है घटनाक्रम?

कब्रस्तान में कब्र खोदने का काम करने वाले अब्दुल रहमान ने बताया कि, उन्हें सुबह जानकारी लगी थी कि, कब्रिस्तान में तीन कब्रों को किसी ने पैरों की तरफ से फर्शी हटाकर खोला है। कब्रों की चटाई भी हटी हुई थी। तीनों कब्रें हाल ही की थीं, इसलिए यह किसी तांत्रिक क्रिया के चलते किया गया कार्य मालूम होता है।

बारीकी से कर रहे जांच: सीएसपी

खंडवा सीएसपी अभिनव बारंगे ने बताया कि, पुलिस को कुछ शव जो दफनाये गए थे, उनके साथ छेड़छाड़ की घटना होने की जानकारी मिली थी। पुलिस तत्काल मौके पर जांच करने पहुंची थी, और परिजनों से भी संपर्क कर जानकारी जुटाई जा रही है। उनकी सहमति के आधार पर ही इस मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी । साथ ही यहां के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। चौकीदार से पूछताछ की जा रही है। जल्द ही यदि कोई छेड़खानी करने वाला व्यक्ति है, तो उस पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। हाल फिलहाल इसी शुक्रवार की दफनाई हुई बताई जा रही हैं ।

Next Post

तेज आंधी -तूफान ने शहर में बरपाया कहर,घंटों ठप्प रही विद्युत आपूर्ति

Tue May 20 , 2025
सीधी। सीधी में आज दोपहर के बाद अचानक मौसम बदला और हल्की बूंदा-बांदी के बाद शाम को तेज आंधी -तूफान ने शहर में ऐसा कहर ढ़ाया कि शहर के सम्राट चौक में सीधी-मऊगंज मुख्य मार्ग में लगा साईन बोर्ड का पोल एक हाथ ठेला के ऊपर गिर गया। इस दुर्घटना […]

You May Like