
सारनी।
सारनी। नगर पालिका के सभी टैक्स के सरचार्ज में 31 मार्च तक छूट मिलेगी। मुख्य नगर पालिका परिषद सारनी के अधिकारी सीके मेश्राम ने बताया कि नगरपालिका क्षेत्र में संपत्तिकर, समेकितकर, शिक्षा उपकर, विकास उपकर एवं जलकर बकायादारो को सम्पत्तिकर, जलकर एवं अन्य उपभोक्ता प्रभार के सरचार्ज में छूट को 31 मार्च 2025 तक जारी रखने के निर्देश दिये गये है। समस्त बकाया एवं चालू टैक्स नगरपालिका में उपस्थित होकर जमा किये जाने पर नियमानुसार छूट प्रदाय की जायेगी।
