
भोपाल,26 मार्च.भोपाल साइबर क्राइम ब्रांच ने ऑनलाइन जॉब स्कैम का पर्दाफाश करते हुए 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह गिरोह लोगों को ऑनलाइन टास्क पूरा करके पैसे कमाने का लालच देकर उनसे लाखों रुपये ठगता था.
मिली जानकारी के अनुसार आरोपी टेलीग्राम पर ग्रुप बनाकर लोगों को ऑनलाइन जॉब देने का वादा करते थे। वे पीड़ितों को डीमैट खाते खोलने के लिए नकली वेबसाइट लिंक भेजते थे। जब पीड़ित बड़ी रकम निकालते थे, तो उन्हें बताया जाता था कि उनका क्रेडिट स्कोर कम है और निकासी रोक दी जाती थी। क्रेडिट स्कोर बढ़ाने के लिए, पीड़ितों को बड़ी रकम के टास्क दिए जाते थे। गिरोह के सदस्य पैसे लेकर साइबर अपराधियों को खाते बेचते थे। आरोपियों के पास पुलिस ने से 2 मोबाइल फोन, 3 सिम कार्ड, 1 फर्जी खाते की चेक बुक और 1 एटीएम कार्ड जब्त किया है.
गिरफ्तार किए गए आरोपी:
कुलदीप मेघवाल (20 वर्ष): इसने अपराध में इस्तेमाल होने वाले खाते किराए पर बेचे।
लाल सिंह (31 वर्ष): इसने भी अपराध में इस्तेमाल होने वाले खाते किराए पर बेचे।
नितेश चौहान (26 वर्ष): इसने अपने आसपास के ग्रामीण लोगों के खाते खुलवाकर कमीशन पर बेचे।
रोहित जायसवाल (22 वर्ष): इसने खरीदे हुए खातों का इस्तेमाल क्रिप्टोकरेंसी खरीदने के लिए किया।
