
जबलपुर। गोसलपुर थाना अंतर्गत बघेल पेट्रोल पम्प बुढ़ागर के पहले पुलिया के पास शिकायत करने पर बौखलाए बदमाश ने एक युवक को धमकाते हुए गोली चला दी।
पुलिस ने बताया कि राहुल तंतुवाय 41 वर्ष निवासी हमलोग मैरिज गार्डन के पास ग्राम धमधा ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह पैथोलॉजी का काम करता है बीती रात पड़ोसी आसू राणा के साथ रांझी से मोटर सायकल में घर आ रहा था। बघेल पेट्रोल पम्प बुढ़ागर के पहले पुलिया के पास एक्टिवा सवार बरनू तिराहा निवासी मोह. एजाज अख्तर मिला जो उसकी मोटर सायकिल के पास अपनी एक्टिवा लेकर आया और चलती गाड़ी में बोला कि तुम्हीं लोगों ने वसीम खान के खिलाफ शिकायत की थी, उसने अपनी गाड़ी आगे बढ़ाई तो एजाज उसकी मोटर सायकल के आगे अपनी एक्टिवा अड़ाकर अपनी डिक्की खोलकर माउजर निकाल कर जान से मारने की धमकी देते हुये हवाई फायर करते हुये भाग गया।
