
रीवा। जिले के डबल लॉक केन्द्रों तथा सहकारी समितियों से किसानों को खाद दी जा रही है. वितरण केन्द्रों में किसानों को ऋण पुस्तिका के आधार पर टोकन दिया जाता है. टोकन में दर्ज दिनांक को किसान निर्धारित मात्रा में खाद संबंधित केन्द्रों से प्राप्त कर रहे हैं. आज 13 सितंबर को 1831 किसानों को 277.8 मीट्रिक टन यूरिया खाद का वितरण किया गया. डबल लॉक केन्द्र चाकघाट में 220 किसानों को 31.5 मीट्रिक टन, डबल लॉक केन्द्र चोरहटा में 1140 किसानों को 186 मीट्रिक टन तथा उमरी में 471 किसानों को 60 मीट्रिक टन खाद का वितरण किया गया. अभी गुढ़ में 82 मीट्रिक टन, जवा में 85 मीट्रिक टन तथा उमरी में 24.15 मीट्रिक टन खाद शेष है. इसके साथ ही जिले को प्राप्त खाद में से निजी उर्वरक विक्रेताओं को विक्रय के लिए 499.5 मीट्रिक टन यूरिया खाद उपलब्ध कराई गई है.
मऊगंज में 130 किसानों को बांटी गयी 25 मीट्रिक टन यूरिया खाद
मऊगंज जिले में 13 सितंबर को 130 किसानों को 25 मीट्रिक टन यूरिया खाद का वितरण किया गया. डबल लॉक केन्द्र मऊगंज में 130 किसानों को 25 मीट्रिक टन यूरिया खाद वितरित की गई. प्राप्त जानकारी के अनुसार मऊगंज में 73.09 मीट्रिक टन व हनुमना डबल लॉक केन्द्र में 81.095 मीट्रिक टन खाद शेष है.
