
ग्वालियर। ग्वालियर व्यापार मेला के कला रंगमंच पर युवा एवम् महिला महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इस आयोजन में विभिन्न सांस्कृतिक आयोजन रोजाना किए जा रहे हैं। आज सोमवार को नृत्य प्रतियोगिता से आयोजन का शुभारंभ किया गया। नृत्य प्रतियोगिता विभिन्न आयुवर्ग और विभिन्न केटेगरी में आयोजित की गई। एकल नृत्य, युगल नृत्य एवम् समूह नृत्य प्रतियोगिता भी विभिन्न आयु वर्ग एवम्केटेगरी में आयोजित की गई। इसमें प्रतिभागीगण ने वैस्टर्न कलासिकल, सेमी क्लासिकल गीतों में प्रस्तुति दी। समूह नृत्य प्रतियोगिता में कम से कम 5 प्रतिभागियों का होना आवश्यक था। सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र एवम् विजेता उपविजेता टीम को पुरस्कृत किया जाएगा। आयोजन में निर्णायक मंडल में विनीता पंजवानी एवम् अमित कोठारी उपस्थित थे। एकल नृत्य प्रतियोगिता वर्ग ए में प्रथम एक्टिव बॉय आयुष, द्वितीय सेजल नरवरिया, तृतीय सुहानी कुशवाहा, सांत्वना मानवी पाल, राधिका पाल, गौरिक बघेल, वर्ग बी: प्रथम नंदिनी शर्मा, द्वितीय पीहू शर्मा, तृतीय शिवी निम्, सांत्वना: वंशीका बाथम, संदीप बघेल को पुरस्कार मिला।
