भोपाल: केंद्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शनिवार को राजधानी में मामा का घर में आयोजित पत्रकार वार्ता में कहा कि जीएसटी के नए प्रावधान लागू होने से देश की कर व्यवस्था सरल हुई है और कारोबारियों को बड़ी राहत मिली है। उन्होंने कहा कि पहले अनेक करों की जटिलता से व्यापारी परेशान रहते थे, लेकिन अब एक ही व्यवस्था से पारदर्शिता और सुगमता आई है।
जीएसटी संग्रह में लगातार बढ़ोतरी देश की मजबूत अर्थव्यवस्था का संकेत है। चौहान ने बताया कि केंद्र सरकार छोटे कारोबारियों और आम उपभोक्ताओं के हितों को ध्यान में रखकर निर्णय ले रही है। उन्होंने विपक्ष पर भ्रम फैलाने का आरोप लगाते हुए कहा कि जीएसटी राष्ट्रहित में लिया गया ऐतिहासिक कदम है, जिससे विकास और रोजगार के नए अवसर पैदा हुए हैं। अब जीएसटी के दो स्लैब होने से जीवनोपयोगी वस्तुएं सस्ती होंगी और व्यापार बढ़ेगा।
