जबलपुर: तिलवारा थानांतर्गत क्रेशर बस्ती निवासी हर्ष पटेल के घर में एक चार फीट लंबा सांप घुस गया। सर्प दीवार के सहारे आंगन तक पहुंच गया । अफरातफरी मच गई सूचना पर पहुंचे सर्प विशेषज्ञ गजेन्द्र दुबे ने रैस्क्यू करते हुए सांप को पकडक़र जंगल में छोड़ दिया। पकड़ा गया सांप धामन प्रजाति का सांप है।
सर्प को स्वस्थ्य और सक्रिय पाये जाने पर प्राकृतिक रहवास तिलवारा के जंगल में छोड़ दिया गय है।
