PM मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिपरिषद की बैठक खत्म हो गई है। प्रधानमंत्री मोदी ने मंत्रियों के कामकाज की समीक्षा की। कैबिनेट मंत्रियों ने दिया प्रेजेंटेशन।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिपरिषद की बैठक खत्म हो गई है। कैबिनेट मीटिंग करीब साढ़े चार घंटे तक चली। प्रधानमंत्री मोदी ने मंत्रियों के कामकाज की समीक्षा की। पीएम मोदी के सामने कैबिनेट मंत्रियों ने प्रेजेंटेशन दिया। इस उच्च-स्तरीय बैठक में केंद्रीय कैबिनेट मंत्रियों, स्वतंत्र प्रभार वाले राज्य मंत्रियों और राज्य मंत्रियों भी शामिल थे। यह बैठक ऐसे वक्त में हुई है जब ऊर्जा सुरक्षा को लेकर वैश्विक चिंताएं बढ़ रही हैं और पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष के कारण ईंधन की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं।
PM कहा- 2047 को ध्यान में रखकर काम करें
खबरों के मुताबिक, प्रधानमंत्री ने मंत्रियों को स्पष्ट संदेश दिया कि विकसित भारत 2047 सिर्फ नारा नहीं, बल्कि सरकार की प्रतिबद्धता है। पीएम मोदी ने कहा कि सभी मंत्रालय अपने काम को 2047 के विज़न के अनुरूप प्लान करें। PM मोदी ने कहा कि जो हो गया, उसे पीछे छोड़िए, अब भविष्य पर फोकस कीजिए।
‘Ease of Living’-रिफॉर्म्स पर जोर
कैबिनेट बैठक में प्रधानमंत्री मोदी ने आम लोगों के जीवन को आसान बनाने (Ease of Living) और रिफॉर्म्स पर खास जोर दिया। मंत्रिपरिषद की बैठक में यह भी साफ किया गया कि हर मंत्रालय का काम जनता के हित को सबसे ऊपर रखकर हो। उन्होंने कहा कि सरकार का मकसद लोगों के जीवन को बेहतर बनाना होना चाहिए।
पहले की थी अपील
प्रधानमंत्री मोदी पहले भी लोगों से अपील कर चुके हैं कि वे ईंधन का समझदारी से इस्तेमाल करें, सोने की खरीद सीमित करें और विदेश यात्रा पर खर्च को लेकर सतर्क रहें. सरकार का मानना है कि मौजूदा वैश्विक हालात में आर्थिक अनुशासन बेहद जरूरी है. इस मैराथन बैठक को सरकार के कामकाज में तेजी और नीतियों के बेहतर क्रियान्वयन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.
