रेल ट्रैक पर लैंड कराया विमान, फेक वीडियो वायरल 

जबलपुर। पश्चिम मध्य रेलवे मुख्यालय के जबलपुर स्टेशन का एक वीडियो सोशल मीडिया में सामने आया है, जिसमें हवाई जहाज को रेलवे स्टेशन पर लैंड करता दिखाया गया है। फेक वीडियो में एक युवक बता रहा है कि पायलट को रेलवे स्टेशन पर इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी है।

खमरिया थाना प्रभारी राजकुमार खटीक के मुताबिक इस मामले में कोई लिखित शिकायत नहीं आई है। चौकी प्रभारी नितिन पांडे का कहना है कि कल सुरक्षा समीक्षा बैठक के दौरान एयरपोर्ट डायरेक्टर ने एक वीडियो दिखाई थी जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही थी। एआई जनरेटेड वीडियो में जबलपुर रेलवे स्टेशन दिखाया गया है। ट्रैक पर इंजन खड़ा हुआ है, उसके बगल से एक बड़ा हवाई जहाज भी खड़ा है। दोनों में टक्कर हो गई। वीडियो में एक युवक बता रहा है कि जबलपुर रेलवे स्टेशन में आज तक कभी ऐसा नहीं देखा गया कि जहाज सीधे पटरियों पर लैंड होगा। फर्जी वीडियो को लेकर फिलहाल कोई लिखित शिकायत नहीं की गई हैं अगर शिकायत आती है तो मामले की जांच होगी।

Next Post

6 निजी स्कूलों ने 628 गरीब छात्रों का फर्जी एडमिशन दर्शाकर 26.50 लाख हड़पे

Fri Jan 16 , 2026
जबलपुर। गरीब एवं कमजोर वर्ग के छात्रों की फीस की राशि 26.50 लाख रूपये की धोखाधडी कर गबन करने पर आधा दर्जन प्राइवेट स्कूलों के मालिकों एवं नोडल अधिकारियों के खिलाफ आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ, जबलपुर ने एफआईआर दर्ज कर ली है। 6 प्राइवेट स्कूलों के द्वारा कुल 628 छात्रों का […]

You May Like