अब स्वयं तोड़ रहे लोग मकान- दुकान

जबलपुर: गढ़ा बाजार आनंद कुंज से लेकर पंडा की मढ़िया तक सड़क चौड़ीकरण के लिए मंगलवार को अतिक्रमण हटाने को लेकर जमकर हंगामा और विरोध हुआ था, जिसमें स्थानीय लोगों ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया था। इसी गहमागहमी के बीच गढ़ा बाजार में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई थी। जबकि इसके विपरीत बुधवार को कार्यवाही के दूसरे दिन स्थानीय लोग स्वयं ही अपने मकान और दुकान तोड़ते हुए नजर आए और अतिक्रमण कार्यवाही का सहयोग भी किया।

वहीं नगर निगम के वाहनों से तत्काल मलबा भी साफ़ किया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि मंगलवार को प्रशासन द्वारा गढ़ा बाजार पहुंचकर अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही के दौरान स्थानीय लोगों के विरोध प्रदर्शन किया था, लेकिन बुधवार को वही स्थानीय लोग इसमें सहयोग करते हुए दिखे।
लगभग 53 फीट चौड़ी होनी है सड़क
जानकारी के अनुसार गढ़ा बाजार आनंद कुंज से लेकर पंडा की मढ़िया तक 22 फीट की सड़क है, जिसको बढ़ाकर 53 फिट तक किया जा रहा है। जिसमें 33 फीट की सड़क और शेष 10-10 फीट में नाली और सड़क बनाई जाएगी। जिसको लेकर सड़क के दोनों तरफ जमे अतिक्रमण, मकान और दुकानों की नपाई करके उनको तोड़ने की कार्यवाही नगर निगम एवं पीडब्ल्यूडी अधिकारियों द्वारा की जा रही है। अतिक्रमण हटाने के बाद यहां सड़क निर्माण कार्य शुरू होगा।

Next Post

महंगी शिक्षा: निजी स्कूलों की मनमानी; बढ़ती फीस से शिक्षा दूर, मध्यम व निम्न वर्ग परेशान

Thu Jun 5 , 2025
इंदौर:महंगाई की मार झेल रहे मध्यम और निम्न वर्गीय परिवारों के लिए शिक्षा का बढ़ता खर्च एक नई चुनौती बन चुका है. वर्ष 2025 का नया शैक्षणिक सत्र शुरू हो चुका है,नए एडमिशन भी करीब-करीब हो चुके हैं, लेकिन अभिभावकों की चिंता कम होने का नाम नहीं ले रही. निजी […]

You May Like