शहर में दुकान बंदी का दिखा असर, अधिकांश दुकानें रहीं बंद

सीधी। व्यापारी संघ सीधी की रविवार को दुकान बंदी का असर आज देखा गया। व्यापारी संघ द्वारा दुकान बंदी को लेकर दूसरी बार व्यवसायियों की बैठक आहूत की गई थी। जिसमें व्यापारियों ने रविवार दुकान बंदी का समर्थन किया था। आज दूसरी मर्तबा रविवार को शहर की 90 फीसदी से ज्यादा दुकानें बंद रहीं। कुछ छोटे एवं सीजनल व्यवसायियों द्वारा दुकानें खोली गई थी। बाजार में पूरी तरह से सन्नाटा सुबह से पसरा रहा।

बाजार में ग्राहकों की उपस्थिति न के बराबर थी। इसी वजह से जो दुकानें खुली भी थीं उनका व्यवसाय मंदा रहा। दरअसल व्यापारी संघ अध्यक्ष लालचंद गुप्ता द्वारा दुकान बंदी की अपील पर अधिकांश व्यापारियों ने इसके महत्व को समझा और समर्थन करते हुए रविवार को अपनी दुकानों को बंद रखा। व्यापारी संघ द्वारा दुकान बंदी को पूरी तरह से स्वैच्छिक किया गया था। साथ ही दूसरी बार आयोजित बैठक में स्पष्ट कर दिया गया था कि दुकान बंदी अपनी स्वेच्छा से व्ययवसायी करें। व्यापारी अपनी स्वेच्छा से रविवार अवकाश लेकर अपना समय अपने घर-परिवार और समाज के अन्य कार्यों के लिए निकालें। व्यापारियों को एक दिन का समय सप्ताह में अपने और परिवार के लिए रखना चाहिए।

Next Post

विंध्य की बेटी ने जयपुर में फिर जीता गोल्ड

Sun Jun 22 , 2025
सतना-जिले के रामपुर बघेलान वार्ड क्रमांक 2 निवासी एएसआई बिनोद त्रिपाठी की बेटी गीतांजलि ने जयपुर में 34 वें नेशनल गेम्स 14 से 19 जून 2025 तक पूर्णिमा यूनिवर्सिटी में आयोजित था जिसमे बुशु स्पर्धा में गीतांजलि त्रिपाठी ने एक बार फिर गोल्ड मेडल जीत कर विन्ध्य का नाम रोशन […]

You May Like