समाज को अनुशासित करने में संतों की महती भूमिका

इंदौर।  समाज को अनुशासित रखने में संत महात्माओं और मुनियों की महती भूमिका रही है। धर्म गुरुओं के संदेश, उपदेशों से भारतीय संस्कृति अक्षुण है। शहर में आयोजित जैन श्वेतांबर मालवा महासंघ के 14 वें अधिवेशन एवं श्रीसंघ मिलन समारोह में मुख्यमंत्री ने कही।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रदेश में यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस 17 सितंबर से  “सेवा पखवाड़ा अभियान” शुरू किया जा रहा है। उक्त अभियान के तहत सभी जिलों में विभिन्न गतिविधियाँ और कार्यक्रम आयोजित होंगे।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रदेश में उद्योग विकास, निवेश और स्वरोजगार के अवसर बढ़ाए जा रहे हैं। गौमाताओं, गौशालाओं का संरक्षण, दुग्ध संघ के माध्यम से दुग्ध उत्पादन क्षेत्र बढ़ाने में बेहतर कार्य हुए हैं। आत्मनिर्भरता की ओर प्रदेश कदम बढ़ा रहा है।

संघ मिलन समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आचार्य विश्वरत्न सागर का शुभाशीष प्राप्त किया। समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. यादव का मंगल कलश और शुभ अक्षतों की वर्षा कर स्वागत किया गया। इस दो दिवसीय समारोह में अन्य राज्यों व जिलों से गणमान्य नागरिक आए थे।

इस दौरान आचार्य विश्वरत्न सागर ने आशीष वचन में कहा कि प्रदेश सरकार के मुखिया अपने सरल, सहज और समन्वय भाव से प्रदेश को विकास की ओर ले जा रहे हैं। नए उद्योग और रोजगार, धार्मिक न्यास को लेकर प्रदेश में जो कार्य हुए है वो अतुल्यनीय है। सरकार ने जन हितैषी कार्यों बढ़ावा दिया है।

समारोह में जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट, महापौर पुष्यमित्र भार्गव, विधायक गोलू शुक्ला, मधु वर्मा, रमेश मेंदोला, श्वेतांबर मालवा महासंघ के  पदाधिकारी , सदस्य एवं वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी मौजूद थे।

Next Post

Bhel ने सप्लायर्स को हरित ऊर्जा के प्रति किया जागरूक

Sat Sep 13 , 2025
भोपाल: भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल), भोपाल ने विनिर्माण क्षेत्र में सतत विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से “उद्योग में हरित ऊर्जा के उपयोग” विषय पर सप्लायर्स ट्रेनिंग एवं अवेयरनेस कार्यक्रम का आयोजन किया। इस कार्यक्रम का शुभारंभ महाप्रबंधक (सामग्री प्रबंधन) विपुल अग्रवाल ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से […]

You May Like