
सीधी। रामपुर नैकिन थाना के चौकी पिपरांव अंतर्गत शहडोल मार्ग में भैंसरहा घाटी में आज सुबह करीब 10 बजे ऑटो की टक्कर से एक बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद वहां से गुजर रहे लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पिपरांव चौकी प्रभारी शेषमणि मिश्रा ने दल-बल के साथ मौके पर पहुंकर गंभीर रूप से घायल सतना जिले के पिथौराबाद निवासी रामविकास प्रजापति उम्र 23 वर्ष को बेहोसी हालत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामपुर नैकिन पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के पश्चात हालत गंभीर होने से 108 एंबूलेंश से घायल को रीवा मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया गया। बताया गया है कि हादसे के दौरान रामविकास प्रजापति बाइक से शहडोल मार्ग में जा रहा था। उसी दौरान ऑटो चालक द्वारा लापरवाही पूर्वक टक्कर मार दी गई।
