
पन्ना। कल अजयगढ़ के वार्ड क्रमांक 13 राहुनिया में बीती रात अज्ञात लोगों के द्वारा दोहरा हत्याकांड को अंजाम दिया गया था जिसमें सोनू कुशवाह और उसका 6 वर्षीय बालक की निर्मम हत्या कर दी गई थी जिस पर नगर में काफी बवाल हुआ उच्च पुलिस अधिकारियों ने आकर कमान संभाली और स्थित को नियंत्रण में किया मृतकों का पोस्टमार्टम किया गया पोस्टमार्टम के उपरांत मृतक सोनू कुशवाहा का पति पंजाब में रहकर मजदूरी करता है आज सुबह रामनारायण कुशवाहा मृतक का पति अजयगढ़ पहुंचा और उसने अपनी पत्नी सोनू कुशवाहा को मुख अग्नि दी एवं पुत्र 6 वर्षीय वालक को दफनाया गया चिता के बगल से ही दोनों का अंतिम संस्कार अगल-बगल किया गया अंतिम संस्कार में काफी गमगीन माहौल रहा यह सारा काम पुलिस ने अपनी मौजूदगी में करवाया नगर निरीक्षक बखत सिंह पुलिस बल के साथ मौजूद रहे अंतिम संस्कार में भारी संख्या में लोग उपस्थित रहे। उपरोक्त मामले एसडीओपी राजीव सिंह भदौरिया ने बताया कि पुलिस ने कुछ संदिग्ध लोगों को पूछताछ के लिए बुलाया है पूछताछ की जा रही है।
