जबलपुर: युवाओं में नवाचार को बढ़ावा देने के लिए स्मार्ट सिटी इनक्यूबेशन सेंटर का संचालन अब स्वयं करेगी। वहीं शहर की नागरिक सुविधाओं को सुगम बनाने के लिए एनएमटी कॉरिडोर और डिजिटल लाइब्रेरी का संचालन नगर निगम को सौंपा जाएगा। रांझी स्थित एलएनवाई स्कूल में विकसित मिनी स्पोट्र्स कॉम्प्लेक्स के कुशल संचालन के लिए टेंडर आमंत्रित किए जाएंगे, जिससे क्षेत्रीय युवाओं को बेहतर खेल सुविधाएं मिलेंगी। जबलपुर स्मार्ट सिटी अब संभाग के अन्य निकायों व सरकारी विभागों को कंसल्टेंसी सेवाएं डीपीआर तैयार करना, टेंडर प्रक्रिया, सुपरविजन आदि प्रदान करेगी। इससे स्मार्ट सिटी तकनीकी सहयोग का मुख्य केंद्र बनेगी और उसकी आय में भी इजाफा होगा।
गुरूवार को कलेक्टर एवं स्मार्ट सिटी चेयरमैन राघवेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में स्मार्ट सिटी संचालक मंडल की बैठक संपन्न हुई। बैठक में शहर के सांस्कृतिक उत्थान, खेल सुविधाओं के विस्तार, रोजगार के नए अवसरों और प्रशासनिक दक्षता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कई दूरगामी व जनहितैषी निर्णय लिए गए।बैठक में भंवरताल स्थित संस्कृति थिएटर को आम नागरिकों और संस्थाओं के लिए किफायती दरों पर उपलब्ध कराने का निर्णय लिया गया है। अब सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए यह केवल रूपये 10,000 में मिलेगा। वहीं 4 घंटे के आयोजन के लिए 15,000 और 6 घंटे के लिए 25,000 का शुल्क तय किया गया है, जिससे स्थानीय प्रतिभाओं को मंच मिलना आसान होगा।
मल्टी स्पोट्र्स कॉम्प्लेक्स फेज-2 की दुकानों की पारदर्शी ई-टेंडरिंग के माध्यम से ऑनलाइन नीलामी की जाएगी। प्रथम चरण में 6 दुकानों के आवंटन से स्थानीय व्यापार को गति मिलेगी और स्मार्ट सिटी को नया राजस्व प्राप्त होगा। बैठक में नगर निगम आयुक्त व स्मार्ट सिटी के कार्यकारी निदेशक राम प्रकाश अहिरवार तथा सी.ई.ओ. देवेन्द्र सिंह चैहान,ं स्वतंत्र निदेशक व महापौर प्रतिनिधि उपस्थित रहे। डिंपल टाँक, संयुक्त संचालक नगर तथा ग्राम निवेश जयवर्धन सिंह, अधीक्षण यंत्री कमलेश श्रीवास्तव सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे, जबकि स्वतंत्र निदेशक शिवानंद स्वामी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए शामिल हुए
