गौवंश वध का वारंटी बदमाश गिरफ्तार 

भोपाल। ऐशबाग थाना पुलिस ने गौवंश वध के एक वारंटी बदमाश को गिरफ्तार किया है. पुलिस जानकारी के अनुसार 27 सितबंर को सूचना मिली थी कि वांरटी मोह. रूसी उम्र 48 साल निवासी ऐशबाग सुभाष फाटक की तरफ घूम रहा है. मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को रोककर जिला दंडाधिकारी के आदेश से उसे अवगत कराया. इसके बाद आरोपी को गिफ्तार किया गया. वारंटी का मेडिकल परीक्षण केन्द्रीय जेल भोपाल में किया गया.

शहर में त्योहारों के मध्य नजर शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में पुलिस उपायुक्त जोन – 1 भोपाल आशुतोष गुप्ता, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जोन-1 रश्मि अग्रवाल दुबे, श्रीमान सहायक पुलिस आयुक्त बिट्टू शर्मा जहाँगीराबाद संभाग के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी थाना ऐशबाग निरीक्षक विजय बहादुर सिंह सेंगर के नेतृत्व में एनएसए के गिरफ्तारी वारंटी की धरपकड के लिए विशेष टीम का गठन किया गया था.

Next Post

सोन घडिय़ाल अभ्यारण्य एक बार फिर हुआ नर विहीन 

Sun Sep 28 , 2025
सीधी। जिले के सोन घडिय़ाल अभ्यारण्य एक बार फिर नर घडिय़ाल विहीन हो गया है। हाल ही में सीधी जिले का एकमात्र नर घडिय़ाल तेज बहाव के चलते बहकर उत्तर प्रदेश की सीमा में चला गया था। रेस्क्यू टीम द्वारा उसे वापस लाने की कोशिश की जा रही थी लेकिन […]

You May Like