नीमच मंडी में 10 से 12 हजार बोरी मक्का की आवक का अनुमान

नीमच: नीमच की चंगेरा स्थित कृषि उपज मंडी में मक्का के भाव संतोषजनक होने के बावजूद किसानों को उपज बेचने के लिए लंबा इंतजार करना पड़ रहा है। गुरुवार को मंडी में करीब 10 से 12 हजार बोरी मक्का की आवक का अनुमान रहा। राजस्थान और मध्यप्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से किसान बेहतर भाव की उम्मीद में यहां पहुंच रहे हैं, लेकिन बढ़ती आवक के बीच खरीदी में देरी किसानों की परेशानी बढ़ा रही है।

भावों की बात करें तो सूखी मक्का 2500 से 2550 रुपये प्रति क्विंटल तक बिकी, जबकि कुछ सौदों में सफेद मक्का का भाव 2600 रुपये तक पहुंचा। सूखी पीली मक्का 2400 रुपये तक बिकी। वहीं, नमी वाली मक्का के भाव 1600 से 1900 रुपये प्रति क्विंटल के आसपास रहे। भाव माल की गुणवत्ता और नमी के अनुसार तय हो रहे हैं।
मोरवन से दो ट्रॉलियों में मक्का लेकर आए किसान अनिल चंदेल ने बताया कि उन्हें मंडी में आए दो दिन हो गए, लेकिन उपज नहीं बिकी। उन्होंने कहा कि कई किसानों को तीन-चार दिन तक इंतजार करना पड़ रहा है। बारिश होने पर खुले में रखी उपज भीगने और भाव प्रभावित होने का खतरा है।

भादवा माता से करीब 100 क्विंटल मक्का लेकर आए किसान प्रमोद नागदा ने भी खरीदी में देरी की बात कही। उन्होंने मांग की कि मंडी भरने पर किसानों को पहले से सूचना दी जाए, ताकि वे बेवजह परेशान न हों।व्यापारियों के अनुसार, राजस्थान और मध्यप्रदेश से अधिक मक्का आने तथा आसपास की मंडियों की तुलना में बेहतर भाव मिलने के कारण नीमच में आवक बढ़ी है। बाजार सामान्य है और माल की गुणवत्ता व नमी के आधार पर भाव दिए जा रहे हैं। किसान नारायण सिंह भाणावत ने भी भावों पर संतुष्टि जताई।
फिलहाल किसानों की मुख्य परेशानी भाव नहीं, बल्कि बिक्री में लग रहा समय है। मक्का की आवक बढऩा अच्छी बात हो सकती है, लेकिन उपज बेचने के लिए किसानों को ज्यादा समय रुकना पड़े यह परेशानी बन जाता है।यह व्यवस्था की ऐसी कमी है, जिस पर ध्यान देना जरूरी है।

Next Post

एक लाख से अधिक लोगों को तीर्थ दर्शन करने वाले रामचंद्र जी यादव अंतिम तीर्थ धाम पहुंचे

Thu Oct 15 , 2026
बागली: 85 वर्षीय रामचंद्र जी यादव किसी पहचान के मोहताज नहीं रहे बागली सहित आसपास के 50 से अधिक गांव के लोग उन्हें श्रवण कुमार के नाम से जानते रहे 1986 से लेकर 2023 तक उन्होंने लगभग 100000 से अधिक वृद्धावस्था वाले श्रद्धालुओं को बद्रीनाथ केदारनाथ गंगोत्री यमुनोत्री रामेश्वरम कन्याकुमारी […]

You May Like

Play sound