गोली लगने से महिला घायल, भोपाल रैफर, विदिशा के शेरपुरा क्षेत्र में फिर दहशत

विदिशा। सिविल लाइन थाना अंतर्गत शेरपुरा क्षेत्र की जंगलिया कॉलोनी में मंगलवार सुबह गोली चलने की एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। इस फायरिंग में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे तत्काल उपचार के लिए भोपाल रैफर किया गया है।

स्थानीय सूत्रों के अनुसार, घटना का समय सुबह करीब 10 बजे का है, जिसका वीडियो भी सामने आया है। घायल महिला की पहचान और गोली चलाने वाले आरोपी का नाम फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सका है। प्रारंभिक जांच में एक संदिग्ध व्यक्ति को पुलिस ने हिरासत में लिया है और पूछताछ जारी है।

विदिशा का शेरपुरा इलाका बीते कुछ वर्षों में आपराधिक गतिविधियों का केंद्र बनता जा रहा है। यहाँ नशे का अवैध कारोबार, हथियारों की खुलेआम नुमाइश और फायरिंग की घटनाएँ आम होती जा रही हैं, जिससे स्थानीय नागरिकों में दहशत का माहौल है।

पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जल्द ही घटना के पीछे का कारण और आरोपी की पहचान सार्वजनिक की जाएगी।

Next Post

महावीर कोल वासरी के दूषित पानी का जमीनों पर दुष्प्रभाव   

Tue Jun 24 , 2025
सिंगरौली। गोरबी चौकी क्षेत्र अंतर्गत एनसीएल की गोरबी कोयला खदान संचालित है, जहां महावीर कोल वासरी कोयला धुलाई का काम दशकों से कर रहा है। काले पानी से नौढ़िया और महदेइया के लोगो की परेशानी कम होने के बजाय बढ़ गई है। महावीर कोल वासरी का गंदा पानी इतना बढ़ […]

You May Like