गंदगी फैलाने पर कार्रवाई

जबलपुर: शहर को स्वच्छ, सुंदर और प्लास्टिक मुक्त बनाने के संकल्प के तहत रांझी बाजार क्षेत्र में सघन स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान प्रतिबंधित पॉलिथीन का इस्तेमाल करने और सार्वजनिक स्थानों पर कचरा फेंकने वाले व्यापारियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की गई।

प्रतिबंधित सिंगल-यूज प्लास्टिक के उपयोग को रोकने और बाजार क्षेत्र को कचरा मुक्त बनाने पर विशेष जोर दिया गया। कार्रवाई के दौरान मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक अनिल कुमार मिश्रा, प्रभारी स्वास्थ्य निरीक्षक प्रियंका यादव, व्हाट्सएप एडवाइजर श्रीनिवासन, राजेश चैधरी, विजय कुशवाहा, मदन चैहान एवं हदीद खान सहित नगर निगम का स्वच्छता अमला आदि उपस्थित रहा।

Next Post

कोई भी फाइल लंबित न रहे: महापौर

Sat Aug 22 , 2026
जबलपुर: शहर का प्रत्येक नागरिक हमारे लिए देवतुल्य है। ऐसे में नगर निगम के किसी भी कार्यालय में आने वाले प्रत्येक नागरिक को पूरा सम्मान और आदर-सत्कार मिलना चाहिए। नागरिकों के जरूरी कार्यों और समस्याओं का तय समय-सीमा के भीतर तत्काल निराकरण सुनिश्चित किया जाए।आने वाले समय में जोन कार्यालयों […]

You May Like