कोई भी फाइल लंबित न रहे: महापौर

Screenshot

जबलपुर: शहर का प्रत्येक नागरिक हमारे लिए देवतुल्य है। ऐसे में नगर निगम के किसी भी कार्यालय में आने वाले प्रत्येक नागरिक को पूरा सम्मान और आदर-सत्कार मिलना चाहिए। नागरिकों के जरूरी कार्यों और समस्याओं का तय समय-सीमा के भीतर तत्काल निराकरण सुनिश्चित किया जाए।आने वाले समय में जोन कार्यालयों में आने वाले हर नागरिक की शिकायत और समस्या को सीधे कंप्यूटर में दर्ज किया जाएगा, जिससे कार्यों की रियल-टाइम मॉनिटरिंग हो सके और कोई भी फाइल लंबित न रहे। यह बातें महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू ने अचानक नगर निगम के जोन कार्यालयों में जनसुविधाओं को बेहतर बनाने और प्रशासनिक पारदर्शिता बढ़ाने के उद्देश्य से संभागीय कार्यालयों का औचक निरीक्षण करते हुए कहीं।

निरीक्षण के दौरान महापौर अन्नू, निगम अध्यक्ष रिकुंज विज और एम. आई. सी. सदस्यों ने योजना, लोककर्म, पेयजल आपूर्ति, स्वच्छता और प्रकाश व्यवस्था जैसे प्रमुख नागरिक सरोकारों की प्रगति की विस्तृत जानकारी ली। संभाग क्रमांक 6 और 14 के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने आश्वस्त किया कि नागरिकों को किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होने दी जाएगी और सभी सेवाओं को सुचारू रूप से संचालित किया जाएगा। महापौर और निगम अध्यक्ष के संभाग 6 व 14 पहुंचने पर वहां उपस्थित अधिकारियों व कर्मचारियों में विशेष उत्साह देखा गया। इस पहल से न केवल कार्यप्रणाली में तेजी आएगी, बल्कि आम जनता और नगर निगम के बीच विश्वास और भी मजबूत होगा। इस दौरान महापौर अन्नू के साथ निगम अध्यक्ष रिकुंज विज, एमआईसी सदस्य डॉं सुभाष तिवारी और जोन अध्यक्ष अतुल जैन दानी, वर्षा मनोज सैन, पार्षद प्रतिभा भापकर एवं संभागीय अधिकारी कर्मचारी भी उपस्थित रहे।

Next Post

काँग्रेस ने विजय को बनाया आठ जिलों का प्रभारी

Sat Aug 22 , 2026
जबलपुर: छात्र संघ चुनाव को लेकर कांग्रेस ने तैयारियां तेज कर दी हैं। प्रदेश कांग्रेस ने 13 चुनाव प्रभारी नियुक्त किए हैं, जिन्हें अलग-अलग जिलों की जिम्मेदारी सौंपी गई है। प्रदेश काँग्रेस ने प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने एनएसयूआई प्रदेश अध्यक्ष आशुतोष चौकसे की सहमति से आगामी सितम्बर माह में […]

You May Like

मनोरंजन