दमोह: शनिवार -रविवार आधी रात को लग्नोत्सव समारोह से लौटते समय निस्तार के लिए उतरे 30 वर्षीय व्यक्ति की हिनौता घाट सुनार नदी में गिरने से मौत हो गई। घटना जेरठ चौकी, पथरिया क्षेत्र की है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार व्यक्ति को तत्काल उपचार के लिए दमोह जिला अस्पताल लाया गया, जहां ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर ने चेकअप के बाद मृत घोषित कर दिया।पुलिस ने बताया कि मृतक गुड्डू पिता बद्री प्रसाद पाठक उम्र 30 वर्ष निवासी घुराटा, बटियागढ़/हाल रूसंदी थाना मगरोन का रहने वाला था। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई के बाद शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया है। मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी गई है।
