अवैध शराब के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्यवाही

ग्वालियर:अवैध मदिरा के विनिर्माण, विक्रय, संग्रह तथा परिवहन के विरुद्ध चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत अवैध मदिरा की सूचना पर भितरवार क्षेत्र में चमेली का चक, लाल टाडा, बेरखेडा पर आबकारी बल द्वारा दबिश दी गई। आबकारी बल की दबिश के दौरान लगभग 4000 किग्रा गुड लहान, 49 लीटर हाथभट्ठी, मदिरा बनाने के उपकरण बरामद किए गए। उक्त कार्यवाही में जब्त मदिरा का अनुमानित मूल्य लगभग 1,00,000 रु. है। कार्यवाही में मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम की धारा 34(1) एफ के 8 प्रकरण व 34(1) का 1 प्रकरण पंजीबद्ध किये गए।

उक्त कार्यवाही ग्वालियर कंट्रोल रूम प्रभारी व सहायक जिला आबकारी अधिकारी राजेश तिवारी,आनंद सिंह मंडलोइ, श्वेत वास्कले एवं उपनिरीक्षक शुचि जैन, शिवा रघुवंशी, सतेंद्र सिंह मीना, आदित्य विक्रम, रवि सिसोदिया तथा मुख्य आरक्षक सुरेश पाराशर, राजेंद्र अहिरवार, अशोक शर्मा, रवि कुमार बघेल, अशोक जाटव, राहुल त्यागी, राजेंद्र जोनवार, एकल कुटे, नर्मदा जाटव, राधा दांगी, रुचि कुशवाह, राधा चौहान, नीतू राजावत का योगदान रहा।

Next Post

पुलिस लाइन में स्कूल के बच्चो ने रोपित किये दो हजार पौधे

Thu Jul 10 , 2025
रीवा:शहर में लगातार एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत पौधारोपण किया जा रहा है. अभियान के तहत नगर निगम रीवा एवं ज्ञानस्थली स्कूल के सहयोग द्वारा पीटीएस पुलिस परेड ग्राउण्ड में वृहद पौधारोपण किया गया.निगम आयुक्त के निर्देश पर दिनांक 09 जुलाई को आयोजित पौधारोपण के कार्यक्रम में […]

You May Like

Play sound