
इंदौर. 15वीं वाहिनी विशेष सशस्त्र बल, इंदौर में बुनियादी प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे 145 नव आरक्षकों के लिए गुरुवार को यातायात प्रबंधन विषय पर विशेष कार्यशाला आयोजित की गई.
प्रशिक्षण यातायात एसीपी सुश्री सुप्रिया चौधरी ने बताया कि कार्यशाला में उप सेनानी विशाल सिंह, सहायक सेनानी विनोद बघेल, सीडीआई आशीष मिश्रा सहित यातायात पुलिस की टीम उपस्थित रही. एसीपी सुप्रिया चौधरी ने वीडियो प्रजेंटेशन और प्रैक्टिकल के माध्यम से ट्रैफिक इंजीनियरिंग, एजुकेशन, इंफोर्समेंट और इमरजेंसी केयर से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं की जानकारी दी. नव आरक्षकों को वीआईपी ड्यूटी व अन्य व्यवस्थाओं के दौरान यातायात संचालन की चुनौतियों, सड़क सुरक्षा नियमों के पालन और पालन करवाने पर विशेष जोर दिया. यातायात एजुकेशन विंग ने हैंड सिग्नल के माध्यम से ट्रैफिक नियंत्रण का व्यावहारिक डेमो भी दिया.
