सिंहासा के राम मंदिर से दानपेटी व आभूषण ले उड़े बदमाश

इंदौर. चंदन नगर थाना क्षेत्र के सिंहासा गांव स्थित प्राचीन राम मंदिर में बीती रात अज्ञात चोरों ने धावा बोलकर दानपेटी सहित भगवान के कीमती आभूषण चोरी कर लिए. सुबह मंदिर खुलने पर घटना का खुलासा हुआ, जिसके बाद पूरे गांव में आक्रोश फैल गया. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी.

मंदिर के पुजारी नरेंद्र पाठक ने पुलिस को बताया कि रोज़ की तरह सुबह पूजा-अर्चना के लिए पहुंचे तो मंदिर का मुख्य ताला टूटा मिला. भीतर रखी दानपेटी गायब थी और भगवान राम के श्रृंगार में उपयोग होने वाले सोने-चांदी के आभूषण भी नहीं थे. उन्होंने कहा कि भक्तों की आस्था पर यह सीधा हमला है और मंदिर में वर्षों से जमा चढ़ावे को चोर ले गए. घटना की गंभीरता को देखते हुए चंदन नगर पुलिस ने मौके पर फॉरेंसिक टीम बुलाकर साक्ष्य जुटाए. प्रारंभिक जांच में मंदिर के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में संदिग्धों की गतिविधियां कैद होने की जानकारी सामने आई है.

चंदन नगर थाना प्रभारी तिलक करोले ने बताया कि चोरी का प्रकरण दर्ज कर लिया है, और फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है. साथ ही वरिष्ठ अधिकारियों ने भी घटना स्थल का मौका मुआयना किया है. एफएसएल टीम के साथ ही डॉग स्कॉड दल ने भी जांच की है, बदमाशों को पकड़ने के लिए विशेष टीम गठित की गई है.

Next Post

बिना ट्रेड लाइसेंस चल रही रैपिडो बाइक टैक्सी पर कार्रवाई, 12 बाइक जब्त

Fri Feb 6 , 2026
इंदौर. बिना वैध ट्रेड लाइसेंस के संचालित हो रही ऑनलाइन बाइक टैक्सी सेवाओं पर अब परिवहन विभाग ने सीधी कार्रवाई शुरू कर दी है. नाबालिग से दुष्कर्म की घटना के बाद क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी ने रैपिडो के खिलाफ शिकंजा कस दिया है. जबकि तीन दिन पहले ही रैपिडो के अधिकारियों […]

You May Like