राज्यसभा चुनाव: भाजपा ने मध्य प्रदेश से तरुण चुघ और रजनीश अग्रवाल को बनाया उम्मीदवार

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी ने मध्य प्रदेश से होने वाले राज्यसभा चुनाव के लिए अपने दो उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी है। पार्टी ने वरिष्ठ नेता तरुण चुघ और रजनीश अग्रवाल को उम्मीदवार बनाया है।

भाजपा की ओर से जारी सूची के अनुसार दोनों नेताओं को राज्यसभा भेजने का फैसला किया गया है। हालांकि प्रदेश से रिक्त होने वाली तीसरी सीट के लिए पार्टी ने फिलहाल किसी उम्मीदवार के नाम का ऐलान नहीं किया है, जिससे राजनीतिक हलकों में अटकलों का दौर जारी है।

गौरतलब है कि राज्यसभा सीटों के लिए मतदान 8 जून को होना है। भाजपा के पास विधानसभा में पर्याप्त संख्या बल होने के कारण उसके उम्मीदवारों की जीत लगभग तय मानी जा रही है। अब सभी की नजरें तीसरी सीट के लिए भाजपा के संभावित उम्मीदवार और आगामी रणनीति पर टिकी हैं।

Next Post

केट रोड हत्याकांड: एक्सीडेंट की आड़ में सुपारी किलिंग, पत्नी-प्रेमी निकले साजिशकर्ता

Thu Jun 4 , 2026
इंदौर । केट रोड पर 12 अप्रैल की रात मिली लाश ने अब सनसनीखेज हत्याकांड का रूप ले लिया है। एक्सीडेंट लगने वाले इस मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने पूरे राज से पर्दा उठा दिया। पुलिस के मुताबिक, नखराली ढाणी के सामने नवीन पाटीदार का शव मिलने के बाद शुरू […]

You May Like

मनोरंजन