लग्जरी कार से 53 हजार की देशी-विदेशी शराब जप्त

सिंगरौली: सासन चौकी पुलिस ने बीती रात ग्राम सासन रेण नदी पुलिया के पास घेराबंदी करते हुये एक संदिग्ध लग्जरी कार से करीब 83 लीटर, कीमत करीब 53 हजार रूपये की देशी-विदेशी शराब जप्त कर वाहन को अपने कब्जे में ले लिया है। वहीं पुलिस के अनुसार आरोपी पुलिस को देख अंधेरे का फायदा उठाते हुये वाहन छोड़ भाग खड़ा हुए।

चौकी प्रभारी संदीप नामदेव के अनुसार अवैध शराब के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत बीती रात 11:30 चौकी सासन पुलिस ने डस्टर कार वाहन क्रमांक यूपी 16 बीसी 3058 को ग्राम सासन रेण नदी पुलिया के पास अवैध शराब परिवहन करते हुए पकड़ कर मौके की सम्पूर्ण कार्यवाही कर कब्जे 9 पेटी अंग्रेजी शराब जिसमें 8 पेटीगोवा कंम्पनी की विस्की, 1 पेटी बियर पावर 1000 टिन के कुल शराब 82.74 लीटर कीमत 53184 रुपये एवं डस्टर कार वाहन क्रमांक यूपी 16 बीसी 3058 कीमत10 लाख रुपये की जप्त कर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध अपराध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही कर अज्ञात आरोपी की पता तलाश जारी है।

Next Post

बरगवां पुलिस ने अवैध रेत से भरे ट्रैक्टर को किया जप्त

Wed Dec 10 , 2025
बरगवां : बरगवां पुलिस ने अवैध कारोबार की सूचना पर ग्राम चिनगी टोला से अवैध रूप से रेत उत्खनन कर परिवहन करते ट्रैक्टर को पकड़कर कार्यवाही की है। यह कार्रवाई एसपी मनीष खत्री व एएसपी सर्वप्रिय सिन्हा के निर्देशन एवं एसडीओपी गौरव पाण्डेय के मार्गदर्शन में थाना बरगवां प्रभारी निरीक्षक […]

You May Like