बरगवां पुलिस ने अवैध रेत से भरे ट्रैक्टर को किया जप्त

बरगवां : बरगवां पुलिस ने अवैध कारोबार की सूचना पर ग्राम चिनगी टोला से अवैध रूप से रेत उत्खनन कर परिवहन करते ट्रैक्टर को पकड़कर कार्यवाही की है। यह कार्रवाई एसपी मनीष खत्री व एएसपी सर्वप्रिय सिन्हा के निर्देशन एवं एसडीओपी गौरव पाण्डेय के मार्गदर्शन में थाना बरगवां प्रभारी निरीक्षक मो. समीर द्वारा गठित टीम ने यह कार्यवाही की है।

जानकारी के अनुसार बीती रात्रि गस्त के दौरान बरगवां पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई की एक बिना नम्बर महिन्दा ट्रैक्टर वाहन का चालक चिनगी टोला में अवैध बालू लोड कर आ रहा है। सूचना की तस्दीक करने के लिए थाना प्रभारी बरगवां द्वारा गठित पुलिस टीम ने मुखबिर के बताये स्थान पर घेराबंदी कर ग्राम पचौर में बिना नम्बर का महिन्द्रा ट्रैक्टर को पकड़ा, जिसमें अवैध रेत पाये जाने पर आरोपी चालक राहुल कुशवाहा पिता हीरालाल कुशवाहा उम्र 19 वर्ष निवासी तेलदह के कब्जे से 100 फिट अवैध रेत कीमती 5 हजार रुपये व बिना नम्बर का ट्रैक्टर वाहन कीमत 6 लाख रूपये का जप्त किया गया। आरोपी राहुल कुमार कुशवाहा के विरूद्व थाना बरगवां में धारा 303 (2) 317 (5) बीएनएस 4/21 खान खनिज अधि का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

Next Post

कनाडिया रोड पर निगम रिमूवल अभियान के दौरान विवाद: ठेले वालों ने मारपीट का आरोप लगाया

Wed Dec 10 , 2025
इंदौर: कनाडिया रोड पर रिमूवल कार्रवाई के दौरान नगर निगम टीम और फल फ्रूट बेचने वाले ठेले वालों के बीच विवाद हो गया. ठेले वालों ने आरोप लगाया कि कार्रवाई के दौरान उन्हें डंडों से पीटा गया, जिसमें एक युवक घायल हो गया, मामले में पुलिस जांच कर रही है.बंगाली […]

You May Like