इंदौर: कनाडिया रोड पर रिमूवल कार्रवाई के दौरान नगर निगम टीम और फल फ्रूट बेचने वाले ठेले वालों के बीच विवाद हो गया. ठेले वालों ने आरोप लगाया कि कार्रवाई के दौरान उन्हें डंडों से पीटा गया, जिसमें एक युवक घायल हो गया, मामले में पुलिस जांच कर रही है.बंगाली नगर क्षेत्र में नगर निगम की रिमूवल टीम अवैध रूप से लगे फल फ्रूट के ठेलों को हटाने पहुँची थी.
आरोप है कि इस दौरान निगम कर्मचारियों और ठेले वालों के बीच कहासुनी बढ़कर झड़प में बदल गई. ठेले वालों ने दावा किया कि टीम के सदस्यों ने उन्हें लाठियों और डंडों से मारा, जिससे एक युवक के सिर में गंभीर चोट आई. घटना के बाद निगम की टीम मौके से लौट गई, जबकि घायल को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया. स्थानीय लोगों का कहना है कि वे रोजी रोटी के लिए ठेला लगाते हैं, लेकिन रिमूवल कार्रवाई के दौरान उनके साथ सख्ती बरती गई. सूचना पर पुलिस मौके पर पहुँची और पूरे मामले की पड़ताल शुरू कर दी है. थाना प्रभारी का कहना है कि फुटेज और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई तय की जाएगी.
