इंदौर: रालामंडल क्षेत्र में एक लोडिंग वाहन से सात गौवंश को अमानवीय तरीके से ले जाते हुए पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर प्रतिबंधित पशु परिवहन का मामला दर्ज किया है.तेजाजी नगर थाना क्षेत्र में शाम करीब 5.30 बजे रालामंडल चौराहा सर्विस रोड पर चेकिंग के दौरान पुलिस ने नीले रंग के लोडिंग वाहन एमपी 09 एजी 6102 को रोका. वाहन में सात गायें ठूँसकर भरी हुई थीं और उन्हें वध के लिए ले जाने का संदेह था.
25 वर्षीय वाहन चालक पवन तवर, निवासी तेजाजी नगर से पूछताछ में सामने आया कि गौवंश 49 वर्षीय पवन वर्मा (49), निवासी जबरन कॉलोनी और 40 वर्षीय राजकुमार बौरासी, निवासी उद्योग नगर, नेमावर रोड के कहने पर ले जाए जा रहे थे. पुलिस ने तीनों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर गौवंश को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया.
