स्नेह धाम भवन में 5 बुजुर्ग पहुंचे

इंदौर: आईडीए द्वारा योजना 134 में सीनियर सिटीजन के लिए स्नेह धाम भवन निर्मित किया गया है. इसका शुभारंभ मुख्यमंत्री ने 25 जून को किया था. उक्त भवन में फिल्हाल 5 सीनियर सिटीजन रहने पहुंच गए है.बड़े शहरों के साथ इंदौर भी सीनियर सिटीजन हाउस और गेस्ट हाउस संस्कृति की तरफ बढ़ रहा है. इसको ध्यान में रखते हुए प्रदेश के पहले सीनियर सिटीजन बिल्डिंग का निर्माण आईडीए द्वारा किया गया है.

इसका रखरखाव और संचालन का ठेका रतलाम की बालाजी सेंट्रल होटल्स ने लिया है. आईडीए की योजना 134 में स्थित बिल्डिंग का नाम स्नेह धाम भवन रखा गया है. उक्त स्नेह धाम भवन में बुजुर्गों के लिए सिक्युरिटी गार्ड, नर्स, डॉक्टर्स, फिजियोथेरेपी जैसे कई सुविधाएं हैं. आईडीए द्वारा यह भवन उन बुजुर्गो के लिए तैयार किया गया है, जिनके बच्चे और परिवार बाहर दूसरे शहरों या विदेशों में रहते हैं.

इसे सीनियर सिटीजन का अकेलापन दूर करने के लिए स्नेह धाम, सीनियर सिटीजन हॉस्टल और गेस्ट हाउस का चलन शुरू हुआ है. देश के मुंबई, पुणे , बेंगलुरु, कोलकाता, हैदराबाद में सीनियर सिटीजन के लिए गेस्ट हाउस और हॉस्टल्स संचालित किए जा रहे है. यह कांसेप्ट भी बड़े शहरों में सफलता को छू रहा है. इंदौर भी इस संस्कृति को स्वीकार करने वाले शहरों में शामिल हो गया है.
30 से ज्यादा पूछताछ
आईडीए ने तय नियम शर्तो के साथ बिल्डिंग ठेकेदार कंपनी को 1 जुलाई  सौंप दी है. इसके बाद सीनियर सिटीजन का आना शुरू हो गया है. अभी बिल्डिंग में 5 बुजुर्ग रहवासी रहने पहुंच गए है. बिल्डिंग के स्थानीय मुख्य प्रबंधक विवेक तिवारी ने बताया कि अभी 5 बुजुर्ग आ गए है. दूसरे शहरों से पूछताछ की जा रही है. स्थानीय स्तर पर 30 से ज्यादा पूछताछ की गई है. सितंबर तक 32 फ्लैट के स्नेह धाम भवन में जगह खाली नही होगी, पूर्ण फ्लैट बुक हो जाएंगे.

Next Post

अजमेर जिले में बारिश की संभावनाओं के मद्देनजर शनिवार को रहेगा अवकाश

Sat Jul 26 , 2025
जयपुर 26 जुलाई (वार्ता) राजस्थान में अजमेर जिले में भारी बारिश की संभावनाओं के मद्देनजर शनिवार को समस्त राजकीय एवं गैर राजकीय विद्यालयों में अवकाश रहेगा। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार जिला कलक्टर लोक बंधु के निर्देशानुसार अजमेर जिले में बारिश की संभावनाओं को देखते हुए विद्यार्थी सुरक्षा के लिए शनिवार […]

You May Like