तेज रफ्तार बोलेरो ने 6 वर्षीय मासूम को मारी टक्कर, हालत गंभीर

सिंगरौली: बरगवां थाना क्षेत्र अंतर्गत नेशनल हाईवे पर एक तेज रफ्तार बोलेरो वाहन ने 6 वर्षीय मासूम बच्चे को कुचल दिया। बताया जा रहा है कि खेलते-खेलते बच्चा अचानक सड़क पर पहुंच गया, तभी यह हादसा हो गया।

घटना के बाद परिजनों और स्थानीय लोगों ने घायल बच्चे को तत्काल उपचार के लिए बैढ़न के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।
सड़क हादसे की पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Next Post

महापौर मालती राय ने निगमकर्मियों के साथ किया योग, स्वस्थ जीवन का लिया संकल्प

Sat Jun 20 , 2026
भोपाल: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर नगर निगम भोपाल द्वारा जोन क्रमांक-7 के अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए विशेष सामूहिक योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महापौर मालती राय शामिल हुईं और निगमकर्मियों के साथ विभिन्न योगासनों का अभ्यास किया।महापौर ने कहा कि योग शारीरिक और मानसिक […]

You May Like