भोपाल: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर नगर निगम भोपाल द्वारा जोन क्रमांक-7 के अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए विशेष सामूहिक योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महापौर मालती राय शामिल हुईं और निगमकर्मियों के साथ विभिन्न योगासनों का अभ्यास किया।महापौर ने कहा कि योग शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने का प्रभावी माध्यम है।
उन्होंने योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का संकल्प लेने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से योग आज पूरी दुनिया में स्वास्थ्य, संतुलन और सकारात्मक ऊर्जा का संदेश दे रहा है।कार्यक्रम में निगम के सफाई मित्रों और कर्मचारियों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया। महापौर ने कहा कि शहर की सेवा में निरंतर जुटे कर्मचारियों के स्वास्थ्य और ऊर्जा को बनाए रखने के लिए इस तरह के आयोजन महत्वपूर्ण हैं।इस अवसर पर एमआईसी सदस्य आर के सिंह बघेल, अपर आयुक्त हिरेंद्र कुशवाह सहित नगर निगम के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।
