बालाजी मंदिर हटा से भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा निकली,पंचायत मंत्री श्री पटेल ने खींची रथ की रस्सी

हटा/दमोह। प्रदेश के पंचायत व ग्रामीण विकास व श्रम मंत्री प्रहलाद पटेल गुरुवार दोपहर जरारूधाम गौ-अभ्यारण मगरोन से हटा पहुंचे। उन्होंने नगर के देव बालाजी मंदिर में भगवान बालाजी के दर्शन व पूजा-अर्चना की। इसके बाद भगवान जगन्नाथ, माता सुभद्रा व बलराम की पूजा-अर्चना कर आरती उतारी तथा संत-महात्माओं का आशीर्वाद प्राप्त किया।

देव बालाजी मंदिर से गाजे-बाजे और जयघोष के साथ भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा नगर भ्रमण के लिए निकली। पंचायत मंत्री श्री पटेल ने भगवान जगन्नाथ स्वामी के रथ की रस्सी खींचकर यात्रा का शुभारंभ किया और नगरवासियों के सुख, शांति व समृद्धि की कामना की। रथयात्रा के बाद मंत्री श्री पटेल प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के स्थानीय सेवा केंद्र भी पहुंचे। वहां उन्होंने ब्रह्मा बाबा का स्मरण व ध्यान किया। ब्रह्माकुमारी मीरा बहन ने उनका स्वागत किया तथा आश्रम में संचालित आध्यात्मिक एवं सामाजिक प्रकल्पों की जानकारी दी। इस अवसर पर देव बालाजी मंदिर के महंत हरिराम दास जी महाराज, रामगोपाल जी मंदिर के महंत श्यामदास जी महाराज, रथयात्रा आयोजन समिति के सदस्य तथा बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Next Post

दीवार में सेंध लगा घर में घुसे चोर, नगद और सोने के जेवर चोरी

Thu Jul 16 , 2026
जबलपुर। चरगवां थाना अंतर्गत ग्राम सूखा में बीती रात शातिर चोरों ने घर के पीछे की दीवार में सेंध लगाई और अंदर कमरे की भी दीवार तोड़कर अलमारी में रखे सोने के जेवर और 75,000 नगद समेटकर रफूचक्कर हो गए। वारदात के दौरान पीड़ित परिवार घर में ही सोता रहा, […]

You May Like