अनंत चतुर्दशी पर नम आंखों से दी गणपति बप्पा को विदाई, देवा श्री गणेशा के भजनों से गुंजायमान हुआ मक्सी नगर

मक्सी, देवा श्री गणेशा,देवा श्री गणेशा…..अगले बरस आना है तुमको आना ही होगा…..जैसे गगनभेदी भजनों से शक्रवार को पूरा मक्सी नगर गूंज उठा। अनंत चतुर्दशी के पावन अवसर पर 10 दिवसीय गणेश उत्सव का समापन धूमधाम एवं श्रद्धाभाव के साथ किया गया। नम आंखों से भक्तों ने अपने प्रिय विघ्नहर्ता भगवान श्रीगणेश को विदाई दी।

नगर के प्रमुख चौराहों, मोहल्लों, शैक्षणिक संस्थानों, निजी एवं शासकीय कार्यालयों, अस्पतालों सहित अनेक स्थलों पर स्थापित गणेश प्रतिमाओं का शुक्रवार दोपहर 2 बजे से भव्य चल समारोह के साथ विसर्जन किया गया। इस चल समारोह में आकर्षक झांकियां, ढोल-नगाड़ों की थाप, बैंड-बाजों की धुन, पुष्प वर्षा एवं भक्तों के उत्साह ने माहौल को भक्तिमय बना दिया।

चल समारोह बना आकर्षण का केंद्र-

गणपति बप्पा की भव्य झांकियों में बैंड बाजे -ढोल ताशे,चलित हाथी,ऊँट, टेडी, चूहा,गोरिल्ला,भालू एवं भगोरिया नृत्य के रूप में कलाकारों की सुंदर नृत्य प्रस्तुति, ने श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। नगर के प्रमुख पंडालों – मक्सी के राजा गणेश उत्सव समिति बस स्टैंड, सार्वजनिक गणेश उत्सव नया बाजार, शिवाजी गणेश उत्सव समिति कचहरी चौक, लोधी धर्मशाला से लोधी समाज समिति, मिरासी गली मंडलोई समाज, सहित अन्य गणेश मंडलों ने आकर्षक झांकियों के साथ चल समारोह में भाग लिया।

नया बाजार झंडा चौक पर मक्सी हिंदू उत्सव समिति द्वारा सभी झांकियों का भव्य स्वागत किया गया। चल समारोह में गोविंद गोलू पटेल,मनोज पटेल, सुनील नानू पंड्या,हंसराज जैन, योगेश भावसार,हरीश गुड्डू पांडे, सपन गुप्ता, हरीश भावसार, ऋषि पारीक,गोविन्द टिल्लू पारीक, युवराज सिंह बेस,पंकज पाटीदार,सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

पुलिस प्रशासन रहा सतर्क, व्यवस्था रही चाक-चौबंद

गणेश विसर्जन के दौरान संपूर्ण नगर में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन मुस्तैद रहा। मक्सी थाना प्रभारी मदन इवने पुलिस बल सहित नगर का भ्रमण करते रहे। विसर्जन के लिए तय कनासिया स्थित गिट्टी खदान (तलाई) स्थल पर पहुंचकर प्रशासन ने पूरे संयोजन के साथ गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन कराया।

Next Post

21 साल बाद MP में सरकारी बस सेवा की वापसी, 351 बसों के साथ ‘सुगम परिवहन सेवा’ शुरू

Fri Sep 25 , 2026
भोपाल। मध्यप्रदेश में 21 साल बाद एक बार फिर सरकारी बस सेवा की शुरुआत हो गई है। भोपाल के भेल दशहरा मैदान में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा का शुभारंभ किया। इस मौके पर 351 बसों को हरी झंडी दिखाकर प्रदेश […]

You May Like