सतना: मैहर जिले के मुकुंदपुर चौकी क्षेत्र में हुए हादसे में ऑटो सवार बुजुर्ग की मौत हो गई। हादसे में चार अन्य लोग घायल हो गए।प्राप्त जानकारी के अनुसार हादसा बेला-गोविंदगढ़ मार्ग पर लालजी बांध के पास हुआ, जहां तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से ऑटो को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद ट्रक चालक वाहन समेत फरार हो गया। मृतक की पहचान धीरज प्रसाद मिश्रा (65 वर्ष) निवासी ग्राम ककलपुर, थाना रामपुर बघेलान, जिला सतना के रूप में हुई है।
वे ग्राम तिघरा में एक परिचित के यहां आयोजित 13वीं कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। कार्यक्रम के बाद अन्य लोगों के साथ ऑटो से वापस लौट रहे थे।हादसा शाम करीब 5 बजे बेला-गोविंदगढ़ मार्ग पर लालजी बांध के समीप हुआ। टक्कर इतनी तेज थी कि ऑटो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
मेडिकल कॉलेज में उपचार जारी
हादसे में धीरज प्रसाद मिश्रा के भाई राघवेंद्र मिश्रा समेत चार अन्य लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों को रीवा के संजय गांधी अस्पताल भेजा गया। जहां पर उनका उपचार जारी है।
