115 साल पुराने भगवान परशुराम के मंदिर में आज शाम होगी पूजा अर्चना

ग्वालियर: भगवान श्री परशुराम जन्मोत्सव सप्ताह के अंतर्गत आज गुरुवार को सायं 6 बजे हरिनिर्मल टॉकीज के समीप 115 साल पुराने उत्तर भारत के एकमात्र भगवान परशुराम के मंदिर में पूजा अर्चना सकल ब्राह्मण महा समिति के तत्वाधान में की जाएगी।

भगवान श्री परशुराम प्राचीन मंदिर पर अभिषेक एवं सप्त ऋषि यात्रा अमृत कलश पूजन अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के सनातन के राष्ट्रीय अध्यक्ष के डी सोनकिया जी के मुख्य आतिथ्य में होगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता सर्व ब्राह्मण महासंघ के अध्यक्ष राम नारायण मिश्रा करेंगे। विशिष्ट अतिथि जे पी शर्मा, एडवोकेट, अध्यक्ष, ब्रह्म भट्ट ब्राह्मण महासभा, भूवनेश्वर सोनू बाजपेई, अध्यक्ष, कान्यकुब्ज ब्राह्मण सेवा संघ, रवीन्द्र नाथ नायक, नितिन महेश मिश्रा, रवि आनंद गौड, हेमन्त एडीशन शर्मा होंगे।

Next Post

ग्वालियर में जुटीं पारसी समाज की दिग्गज हस्तियां, तीन दिन चलेंगे कार्यक्रम

Thu Apr 16 , 2026
ग्वालियर: यहां 9वाँ माधवराव सिंधिया धरोहर फैस्ट का आयोजन किया जा रहा है। यह 3 दिवसीय कार्यक्रम आज गुरुवार से शुरू हुआ। महोत्सव 18 अप्रैल तक मनाया जाएगा। इस महोत्सव की परिकल्पना प्रियदर्शनी राजे सिंधिया की है। इस वर्ष इस उत्सव की थीम पारसी धरोहर है। इस अवसर पर मुख्य […]

You May Like

मनोरंजन