इंदौर: इंदौर-धार रेल मार्ग के निर्माण में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि दर्ज हुई है। इस रेल मार्ग पर बनी 3 किलोमीटर लंबी टीही टनल का सफल परीक्षण किया गया। ट्रायल के दौरान पहली बार रेलवे की टावर वैगन सुरंग के आर-पार निकली। टावर वैगन ने टीही से पीथमपुर की ओर अपनी यात्रा सफलतापूर्वक पूरी की।
पश्चिम रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में हुए इस परीक्षण के दौरान चीफ इंजीनियर धीरज कुमार और डिप्टी चीफ इंजीनियर अंकुर सिंह मौके पर उपस्थित रहे। अधिकारियों की देखरेख में टावर वैगन को पूरी सुरंग से गुजारा गया। परीक्षण सफल रहने से इंदौर-धार रेल मार्ग के निर्माण कार्य में एक महत्वपूर्ण कदम आगे बढ़ा है।
Next Post
तेजी से आगे बढ़ रहा चक्रवात ‘अर्नब’, 140 KM/H की रफ्तार, 5 राज्यों में अलर्ट, 53 ट्रेनें रद्द
Tue Oct 27 , 2026
नई दिल्ली। बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवात ‘अर्नब’ के संभावित असर को देखते हुए कई राज्यों में सतर्कता बढ़ा दी गई है। आंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों में तेज हवाओं और भारी बारिश की आशंका है। वहीं, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश और बिहार सहित कई राज्यों में भी […]

You May Like
-
11 months ago
शहर में रह रहे 1200 संदिग्ध के मामले ने पकड़ा तूल
-
2 years ago
बीईओ के निलंबन कार्रवाई की नस्ती भोपाल में लटकी