शहर में रह रहे 1200 संदिग्ध के मामले ने पकड़ा तूल

जबलपुर: शहर में करीब 1200 संदिग्ध लोग रह रहे हैं तो प्रदेश में क्या एक लाख संदिग्ध होंगे.. प्रदेश के पूर्व मंत्री और भाजपा विधायक अजय विश्नोई द्वारा उठाए गए इस सवाल ने राजनैतिक गलियारों के साथ भोपाल तक हड़कंप मचाकर रखा है। विधायक विश्नेाई ने दावा किया है कि शहर में 1200 संदिग्ध रहे रहे हैं।

इनकी जांच के लिए उन्होनें मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को भी पत्र लिखकर उचित कार्रवाई की मांग की है। उधर अब शहर में 1200 संदिग्ध कौन हैं वे कहां रह रहे है इसकी जांच जिला प्रशासन व पुलिस प्रशसन द्वारा अपने स्तर पर की जाने लगी है।

जानकारी के अनुसार कुछ दिनों पहले बरेला के ग्राम हिनौतिया में ग्रामीणों की शिकायत के बाद अपने आप को बंजारा कहकर पिछले कई सालों से शासकीय जमीन पर रह रहे कई परिवारों को बेदखल किया गया था।

हालांकि ये कहां से आए थे ये कहां के हैं इसकी अभी पुलिस द्वारा जांच जारी है। विदित हो कि मध्यप्रदेश में मतदाता सूची गहन पुनरीक्षण यानि एसआईआर कार्य तेजी से चल रहा है जिसका मुख्य उद्देश्य संदिग्धों की पहचान करना और मतदाता सूची को अपडेट करना है।

Next Post

छात्र की सड़क दुर्घटना में होगी मौत तो संस्था होगी जिम्मेदार

Sat Dec 6 , 2025
जबलपुर: कलेक्टर राघवेन्द्र सिंह और पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय ने सड़क सुरक्षा और यातायात जागरूकता पर कलेक्ट्रेट सभागार में महत्वपूर्ण बैठक की। सर्वोच्च न्यायालय की सड़क सुरक्षा समिति के अध्यक्ष न्यायमूर्ति अभय मनोहर सप्रे के निर्देश पर बुलाई गई इस बैठक में शहर के स्कूल–कॉलेज, कोचिंग संस्थानों और पेट्रोल पंप […]

You May Like