जबलपुर: कटंगी थाना क्षेत्र में बिजली का तार टूटकर एक युवक पर गिर गया करंट की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई।पुलिस के मुताबिक अनारी सिंह लोधी निवासी ग्राम थूहा ने सूचना दी कि उसका भतीजा अरविंद सिंह लोधी 23 वर्ष खेती किसानी का काम करता था। शनिवार 6 बजे उडद की फसल काटने परिवार के साथ गया था।
नाश्ता करने वह एवं तेजी सिंह, अरविंद सिंह घर आ रहे थे, अरविंद आगे आगे एवं वह पीछे था जैसे ही अपने घर के पास पहुचें तभी खम्बे से घर के ओर आयी बिजली का तार टूट कर अरविंद के उपर गिर गया, जिससे करंट लगने के कारण कुछ ही देर में अरविंद सिंह लोधी की मौत हो गई।
