
ग्वालियर। आउटसोर्स कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष कोमल सिंह ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग में आउटसोर्स के द्वारा कार्यरत पोषण पुनर्वास केंद्रों पर सेवाएं दे रहे सपोर्ट स्टाफ श्रमिकों को
विगत 3 माह से वेतन भुगतान नहीं किया गया एव अन्य आउटसोर्स कर्मचारियों को शर्मा सिक्योरिटी, सनशाइन सिक्योरिटी ,राज सिक्योरिटी द्वारा नवम्बर माह का वेतन व 11 माह का एरियर भुगतान नहीं किया गया जबकि प्रमुख सचिव लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग मंत्रालय भोपाल एवं श्रम आयुक्त इंदौर मध्य प्रदेश के आदेश अनुसार हर माह के पहले सप्ताह में वेतन दिए जाने के आदेश हैं । 11 माह के एरियर भुगतान के आदेश जारी किए फिर भी अधिकारियों एवं निजी कंपनी की मनमानी के कारण आउटसोर्स कर्मचारी के साथ लगातार शोषण किया जा रहा है उन सभी परिवारों की आर्थिक स्थिति खराब हो रही है।
