महिला ब्लाइंड टी20 वर्ल्ड कप: नो हैंडशेक विवाद खत्म, भारतीय टीम ने पाकिस्तानी खिलाड़ियों से मिलाया हाथ, खेल भावना के साथ एक ही बस में किया सफर

नई दिल्ली, 17 नवंबर 2025: श्रीलंका में आयोजित विमेंस ब्लाइंड टी20 वर्ल्ड कप में भारतीय महिला ब्लाइंड टीम और पाकिस्तान महिला टीम के खिलाड़ियों ने राजनैतिक तनाव को किनारे रखते हुए खेल भावना का उत्कृष्ट परिचय दिया। पिछले सैन्य संघर्ष के बाद जहां पुरुष क्रिकेट टीम ने एशिया कप में पाकिस्तान से हाथ मिलाने से इनकार कर दिया था, वहीं इस बार ब्लाइंड टीमों ने न केवल एक-दूसरे से हाथ मिलाया, बल्कि एक ही बस में यात्रा करते हुए मैच स्थल पर पहुंचे और मैच खत्म होने के बाद एक-दूसरे को बधाई दी।

भारत ने 8 विकेट से दर्ज की लगातार 5वीं जीत

यह मुकाबला कोलंबो के कटुनायके बीओआई ग्राउंड पर खेला गया, जहाँ भारत ने पाकिस्तान को 8 विकेट से हराकर टूर्नामेंट में अपनी लगातार पांचवीं जीत दर्ज की और सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली। पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 135 रन बनाए। मेहरीन अली (66 रन) और बुशरा अशरफ (44 रन) ने टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया।

अनेखा देवी ने जीती ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ ट्रॉफी

136 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय बल्लेबाजों ने तेज शुरुआत की। कप्तान दीपिका टीसी ने 45 रन बनाए, जबकि अनेखा देवी ने नाबाद 64 रन की शानदार पारी खेली, जिससे भारत ने यह लक्ष्य केवल 10.2 ओवर में हासिल कर लिया। फील्डर्स ने सात रन आउट कर जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। मैच जिताऊ पारी के लिए अनेखा देवी को ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ का पुरस्कार दिया गया।

Next Post

ईडन गार्डन की पिच पर भड़के हरभजन सिंह, कहा- टेस्ट क्रिकेट के लिए मजाक, तेंदुलकर और विराट भी नहीं टिक पाते, भारत 30 रन से हारा

Mon Nov 17 , 2025
नई दिल्ली, 17 नवंबर 2025: कोलकाता के ईडन गार्डन में खेले गए टेस्ट मैच में भारतीय टीम को दक्षिण अफ्रीका से 30 रन से मिली हार के बाद पूर्व भारतीय स्पिनर हरभजन सिंह ने पिच की कड़ी आलोचना की है। उन्होंने अपने यूट्यूब चैनल पर इस पिच को टेस्ट क्रिकेट […]

You May Like