ईडन गार्डन की पिच पर भड़के हरभजन सिंह, कहा- टेस्ट क्रिकेट के लिए मजाक, तेंदुलकर और विराट भी नहीं टिक पाते, भारत 30 रन से हारा

नई दिल्ली, 17 नवंबर 2025: कोलकाता के ईडन गार्डन में खेले गए टेस्ट मैच में भारतीय टीम को दक्षिण अफ्रीका से 30 रन से मिली हार के बाद पूर्व भारतीय स्पिनर हरभजन सिंह ने पिच की कड़ी आलोचना की है। उन्होंने अपने यूट्यूब चैनल पर इस पिच को टेस्ट क्रिकेट के लिए उपयुक्त नहीं बताया और इसे ‘मजाक’ करार दिया। हरभजन ने कहा कि ऐसी पिच पर कौशल के बजाय भाग्य की लड़ाई होती है।

तेंदुलकर-विराट भी नहीं टिक पाते

‘टर्बनेटर’ के नाम से मशहूर हरभजन ने कहा कि हाल के कुछ वर्षों में भारत में ऐसी पिचें देखने को मिली हैं, जो टेस्ट क्रिकेट का मजाक बनाती हैं। उन्होंने कहा, “ऐसी पिच पर आपकी तकनीक कितनी भी अच्छी हो, चाहे बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर या विराट कोहली ही क्यों न हों, मुझे नहीं लगता कि वे यहां टिक पाते।” उन्होंने कहा कि गेंद कहीं से भी उछल रही है, कभी नीची रहती है तो कभी स्पिन लेती है, जिससे यह मुकाबला पूरी तरह बकवास था।

भारत को 30 रनों से मिली हार

कोलकाता टेस्ट में दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पहली पारी में 159 पर सिमट गई थी। भारत ने 189 रन बनाकर 30 रन की बढ़त ली थी। दूसरी पारी में दक्षिण अफ्रीका 153 पर सिमट गई, जिससे भारत को जीत के लिए 124 रन का लक्ष्य मिला। हालांकि, भारतीय टीम 93 रन पर सिमट गई और 30 रन से मैच हार गई। दक्षिण अफ्रीकी स्पिनर साइमन हार्मर को 8 विकेट लेने के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

Next Post

कांगो में तांबे की खदान में भयावह हादसा, पुल ढहने से 40 से अधिक लोगों की मौत, अवैध खनिकों ने चेतावनी को किया नजरअंदाज

Mon Nov 17 , 2025
Terrifying landslide in an artisanal mine claims the lives of 80 people in Kawama, Democratic Republic of the Congo. pic.twitter.com/7f9Pyo7ncz — Polymarket Intel (@PolymarketIntel) November 16, 2025 नई दिल्ली, 17 नवंबर 2025: दक्षिण-पूर्वी कांगो के लुआलाबा प्रांत में स्थित कलांडो कॉपर-कोबाल्ट खदान में शनिवार को एक बड़ा हादसा हुआ। क्षेत्रीय […]

You May Like