रेलयात्रियों को आज से ८ घंटे पहले पता चला जाएगा कि सीट कन्फर्म हुई या नहीं

ग्वालियर:अब ट्रेनों में सफर करने वाले वेटिंग के यात्रियों को ८ घंटे पहले पता चला जाएगा कि उनकी सीट कन्फर्म हुई या नहीं। पहले यह अवधि 4 घंटे थी, अब रेलवे बोर्ड ने नियम बदल दिए हैं। यह नियम 14-15 जुलाई की रात 12 बजे से लागू हो गया है। नए नियम से वेटिंग टिकट वाले यात्रियों को काफी पहले अपनी सीट की जानकारी हो जाएगी और उन्हें सीट कन्फर्म न होने की स्थिति में अपनी यात्रा के लिए दूसरी व्यवस्था करने का समय मिल जाएगा।

पुरानी व्यवस्था में यात्री को वेटिंग की स्थिति में चार घंटे पहले सीट की जानकारी मिली थी। ऐसे में तड़के चलने वाली ट्रेनों का चार्ट आधी रात को बनकर तैयार होता था। लिहाजा यात्री को पूरी रात जागकर अपनी सीट कन्फर्म होने का इंतजार करना पड़ता था। लेकिन नई व्यवस्था से यात्रियों की यह परेशानी खत्म हो गई है।

Next Post

ऊर्जा मंत्री ने उपनगर में पहुँचकर जनसमस्याएं सुनी

Tue Jul 15 , 2025
ग्वालियर: ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने उप नगर ग्वालियर के वार्डो में पहुँचकर जनसमस्याएं सुनी तथा उनका त्वरित निराकरण करने के निर्देश सम्बन्धित अधिकारियों को दिए। इस अवसर पर ऊर्जा मंत्री के साथ जिला प्रशासन, नगर निगम तथा विद्युत वितरण कंपनी के अधिकारियों के अलावा स्थानीय पार्षद व अन्य […]

You May Like