भाजपा ने जिला उपाध्यक्ष सुरेश सिंह को पार्टी से निष्कासित किया

सीधी: सीधी जिले के भाजपा जिला उपाध्यक्ष सुरेश सिंह द्वारा अशोभनीय कृत्य किये जाने पर उन्हें पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से तत्काल प्रभाव से निष्कासित कर दिया गया है। भाजपा प्रदेश महामंत्री एवं कार्यालय प्रभारी भगवानदास सबनानी ने 19 अप्रैल 2025 की देर रात भाजपा जिला अध्यक्ष सीधी देव कुमार सिंह को भेजे निष्काशन सूचना में कहा है कि सीधी जिले के भाजपा जिला उपाध्यक्ष सुरेश सिंह द्वारा अशोभनीय कृत्य किया गया है, उससे पार्टी की छवि धूमिल हुई है।

यह कृत्य असहनीय है।अतः भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा द्वारा सुरेश सिंह को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से तत्काल प्रभाव से निष्कासित किया जाता है।जिला उपाध्यक्ष सुरेश सिंह पर आरोप था कि उन्होंने 17 अप्रैल की दोपहर एक समाचार पत्र कार्यालय में पीने के लिए पानी मांगने पर वहां मौजूद स्टाफ युवती द्वारा गिलास में पानी दिया तो उन्होंने बुरी नियत से उसका हाथ पकड़ लिया था। जिसकी युवती द्वारा शिकायत तमाम भाजपा नेताओं से की गई थी।

Next Post

भारतीय क्रिकेट के आकाश में हुआ ‘सूर्यवंशी’ का उदय

Mon Apr 21 , 2025
जयपुर (वार्ता) इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 36वें मैच के दौरान भारतीय क्रिकेट के आसमान में शनिवार को वैभव सूर्यवंशी नामक एक युवा तारे ने अपनी चमक बिखेरी। मात्र 14 साल की उम्र में राजस्थान रायल्स के बल्लेबाज के तौर पर आईपीएल में पदार्पण करने वाले सूर्यवंशी ने अपनी 20 […]

You May Like