बीएसएफ केंद्रीय आयुध एवं युद्ध कौशल विद्यालय में शस्त्र पूजन संपन्न हुआ

इंदौर. विजयादशमी के अवसर पर सीमा सुरक्षा बल के केंद्रीय आयुध एवं युद्ध कौशल विद्यालय, इंदौर में पारंपरिक शस्त्र पूजन कार्यक्रम आयोजित किया. संस्थान के मंदिर परिसर में हुए इस कार्यक्रम का नेतृत्व उप महानिरीक्षक कार्यवाहक महानिरीक्षक राजन सूद ने किया. दशहरे पर आयोजित इस पूजा में बीएसएफ अधिकारियों और जवानों ने भाग लेकर शस्त्रों की आराधना की और देश की रक्षा के संकल्प को दोहराया. मौके पर संस्थान परिसर को विशेष रूप से सजाया था और कार्यक्रम अनुशासन व परंपरा के साथ सम्पन्न हुआ.

Next Post

सोनिया ने बापू तथा शास्त्री की समाधि पर किये पुष्प अर्पित

Thu Oct 2 , 2025
नयी दिल्ली, 02 अक्टूबर (वार्ता) कांग्रेस संसदीय दल की नेता तथा पार्टी की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी तथा पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर उनकी समाधि पर पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। श्रीमती गांधी पहले बापू के समाधि स्थल राजघाट गई और पुष्प अर्पित […]

You May Like