ट्रैक्टर मशीन में आई खराबी, 3 घंटे की देरी से रवाना हुई फ्लाइट

जबलपुर: डुमना एयरपोर्ट पर गुरुवार 2 जुलाई की सुबह जबलपुर से दिल्ली जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट पुशबैक ट्रैक्टर मशीन में आई तकनीकी खराबी के कारण करीब तीन घंटे की देरी से रवाना हुई। विमान समय पर रनवे तक नहीं पहुंच सका, जिससे यात्रियों को लंबे समय तक इंतजार करना पड़ा। बार-बार फ्लाइट में बैठाने और फिर नीचे उतारने से नाराज यात्रियों ने एयरपोर्ट पर जमकर हंगामा किया और एयरलाइन प्रबंधन के खिलाफ नाराजगी जताई।

बताया जाता है कि विमान को पार्किंग बे से रनवे तक ले जाने के लिए इस्तेमाल होने वाली पुशबैक मशीन (पुशबैक ट्रैक्टर) अचानक तकनीकी खराबी का शिकार हो गई। दरअसल, बड़े यात्री विमानों में कार की तरह रिवर्स गियर नहीं होता, इसलिए वे टर्मिनल पर खड़े होने के बाद खुद पीछे नहीं जा सकते। ऐसे में यही पुशबैक ट्रैक्टर विमान के अगले पहिए (नोज व्हील) से जुड़कर उसे सुरक्षित तरीके से पीछे धकेलता है, ताकि विमान टैक्सीवे के जरिए रनवे तक पहुंचकर उड़ान भर सके। इस मशीन में खराबी आने पर विमान अपनी पार्किंग से बाहर नहीं निकल पाता और उड़ान प्रभावित हो जाती है।
बैठाया, फिर उतारा, भड़के फ्लायर्स
इस खराबी के कारण एयरलाइन ने यात्रियों को पहले विमान में बैठाया, फिर तकनीकी कारणों का हवाला देकर वापस टर्मिनल में उतार दिया। कुछ समय बाद दोबारा बोर्डिंग कराई गई, लेकिन उड़ान फिर भी शुरू नहीं हो सकी। इस पूरी प्रक्रिया के कई बार दोहराए जाने से यात्रियों का धैर्य जवाब दे गया और उन्होंने एयरपोर्ट पर विरोध जताते हुए एयरलाइन से स्पष्ट जानकारी देने की मांग की। करीब तीन घंटे बाद तकनीकी खराबी दूर होने पर विमान को रनवे तक ले जाया गया और इसके बाद फ्लाइट दिल्ली के लिए रवाना हो सकी।

Next Post

स्कूल में छात्र को सांप ने डसा

Thu Jul 2 , 2026
जबलपुर: शहर के प्रतिष्ठित क्राइस्ट चर्च स्कूल में शिक्षा के मंदिर को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। यहाँ 12 वर्षीय छात्र अमजद को कक्षा में पढ़ाई करने के बजाय स्कूल परिसर में घास काटने के लिए मजबूर किया गया। इसी दौरान घास में छिपे एक जहरीले सांप ने […]

You May Like