जबलपुर: शहर के प्रतिष्ठित क्राइस्ट चर्च स्कूल में शिक्षा के मंदिर को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। यहाँ 12 वर्षीय छात्र अमजद को कक्षा में पढ़ाई करने के बजाय स्कूल परिसर में घास काटने के लिए मजबूर किया गया। इसी दौरान घास में छिपे एक जहरीले सांप ने बच्चे को डस लिया।
स्कूल प्रबंधन ने इस गंभीर लापरवाही को छिपाने की भरसक कोशिश की और परिजनों को सूचित करने के बजाय आनन-फानन में बच्चे को स्कूल यूनिफॉर्म में ही विक्टोरिया अस्पताल के पीआईसीयू वार्ड में भर्ती कराया। इस मामले में डॉक्टर एस.एस. दाहिया ने पुष्टि करते हुए बताया कि समय पर इलाज मिलने के कारण अब बच्चे की स्थिति सामान्य है। यह घटना स्कूल प्रशासन की सुरक्षा व्यवस्था पर बड़े सवाल खड़े कर रही है।
