रीवा में नशे में धुत होकर स्कूल पहुंचा प्राचार्य संभागायुक्त ने महसांव स्कूल के प्राचार्य राजकुमार सिंह को किया निलंबित

रीवा :शिक्षा के मंदिर में नशे की हालत में पहुंचने वाले प्राचार्य पर प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। संभागायुक्त शैलेंद्र सिंह ने शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय महसांव के प्राचार्य राजकुमार सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय विकासखंड शिक्षा अधिकारी, विकासखंड सिरमौर नियत किया गया है। यह कार्रवाई कलेक्टर द्वारा भेजे गए प्रस्ताव के बाद की गई है।

क्या है पूरा मामला

जानकारी के अनुसार कलेक्टर एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी द्वारा 11 अक्टूबर को शासकीय स्कूल महसांव का औचक निरीक्षण किया गया था। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने पाया कि स्कूल के प्राचार्य नशे की हालत में स्कूल में मौजूद थे।

निरीक्षण में कई गंभीर खामियां भी सामने आईं –
विद्यालय परिसर में साफ-सफाई का पूरी तरह अभाव था।
छात्रों को पुस्तक वितरण और छात्रवृत्ति संबंधी कार्य अधूरे पड़े थे।
शाला परिसर की सीढ़ियां टूटी हुई थीं, जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता था।
नशे की हालत में होने के कारण प्राचार्य शासन की योजनाओं की जानकारी तक नहीं दे पाए।

इसके बाद कलेक्टर ने प्राचार्य के निलंबन का प्रस्ताव संभागायुक्त को भेजा। बताया गया कि प्राचार्य का यह कृत्य शासकीय लोक सेवक आचरण नियमों के पूरी तरह विपरीत पाए जाने पर संभागायुक्त ने उन्हें निलंबित करने की कार्रवाई की है।

पूर्व में भी आ चुके हैं ऐसे मामले

यह कोई पहला मामला नहीं है। जिले में इससे पहले भी कई ऐसे मामले सामने आ चुके हैं, जो सोशल मीडिया में वायरल हुए हैं, जिनमें प्राचार्य या शिक्षक नशे में धुत होकर स्कूल पहुंचे थे। उन मामलों में भी जांच के बाद निलंबन की कार्रवाई की गई थी। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि शिक्षा के क्षेत्र में लापरवाही और इस तरह के आचरण को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
[9:07 am, 19/10/2026] +91 94251 86902: *रीवा में निर्माणाधीन मकान में चोरी करने वाला बदमाश चाकू के साथ गिरफ्तार
रीवा नवभारत

जिले के समान थाना पुलिस ने निर्माणाधीन मकान में चोरी करने वाले एक शातिर आरोपी को चाकू के साथ गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी के पास से धारदार हथियार बरामद होने पर उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत भी कार्रवाई की गई है।

गड़रिया में निर्माणाधीन मकान में हुई थी चोरी

समान थाना पुलिस के अनुसार 14 अक्टूबर को गड़रिया क्षेत्र में एक निर्माणाधीन मकान में चोरी की शिकायत दर्ज कराई गई थी। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की और सीसीटीवी व मुखबिर की मदद से आरोपियों को चिन्हित किया। इस मामले में एक महिला की भी भूमिका सामने आई थी, जिसे पुलिस ने पहले ही गिरफ्तार कर लिया था।

पिंटू उर्फ समीम अंसारी गिरफ्तार

चोरी की घटना में शामिल दूसरे आरोपी समीम अंसारी उर्फ पिंटू पिता सलीम उम्र 25 वर्ष निवासी पोखरी टोला शारदापुरम को भी पुलिस ने धर दबोचा। तलाशी के दौरान उसके पास से एक चाकू भी बरामद हुआ है।

पुलिस ने बताया कि आरोपी के पास से चाकू मिलने पर उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत अलग से कार्रवाई की गई है। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया है, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस चोरी गया माल बरामद करने का प्रयास कर रही है।

 

Next Post

मोहम्मद शमी के भविष्य पर मोहम्मद कैफ का बड़ा बयान, चयनकर्ताओं से मांगी पारदर्शिता

Mon Oct 19 , 2026
नयी दिल्ली,  मोहम्मद शमी को टीम इंडिया में शामिल न करने को लेकर मोहम्मद कैफ ने BCCI के सामने सवाल खड़े किए है। उनका मानना है कि शमी की फिटनेश अच्छा होने के भी उन्हें टीम में शामिल नहीं किया गया। कैफ ने बीसीसीआई से शमी को बाहर रखने का […]

You May Like